फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP and SP stopping Brahmins and Dalits from moving forward: Satish Mishra

ब्राह्मण और दलितो को आगे बढ़़ने से रोक रही भाजपा और सपा: सतीश मिश्र

Wed, 18 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP stopping Brahmins and Dalits from moving forward: Satish Mishra
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों और दलितों को आगे बढ़ने से रोकने में समाजवादी पार्टी से भाजपा सरकार दस कदम आगे हैं। आवाज उठाने पर ब्राह्मण और दलितों पर न सिर्फ जुल्म ढाए जा रहे हैं बल्कि उनको निशाना बनाकर मौत के घाट तक उतार दिया जा रहा है। ब्राह्मण और दलित मिलकर भाजपा का असली चेहरा बेनकाब करते हुए 2022 के चुनाव में उन्हें उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को ये बातें सिटी क्लब मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संमेलन को संबोधित करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने प्रश्न कर कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हो गया तो फिर क्यों अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा वाले झोला लेकर नोट बटोरने का काम कर रहे हैं। बोले दस हजार करोड़ रुपये वसूलने के बाद भी वहां नींव तक नहीं पड़ी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा ब्राह्मणों का सम्मान केवल बसपा में ही निहित है। 23 और 16 प्रतिशत दलित और ब्राह्मण मिलकर प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदल सकते हैं। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने वर्तमान सरकार में ब्राह्मण और दलितों पर हुए अत्याचार पर कानपुर, हाथरस, लखनऊ व गोरखपुर का जिक्र किया। राष्ट्रीय महासचिव ने वर्ष 2007-2012 के बीच मायावती शासन काल का उल्लेख करते हुए कहा वृंदावन आदि का विकास किया गया, लेकिन वर्तमान सरकार मंदिरों का स्वरुप बदलकर सिर्फ घूमने-फिरने का स्थान बना रही है। बोले भाजपा वाले मंदिरों और घाटो से भी टैक्स वसूलने के फिराक में हैं। पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व बसपा राष्ट्रीय महासचिव को कार्यक्रम आयोजक राजेश पांडेय और पुष्पलता बिंद ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवानदा रत्ना ने किया। इस दौरान अधिवक्ता राजेश दुबे, पूर्व मंत्री गंगाधर दुबे, राम शिरोमणि शुक्ला, महेंद्र पांडेय, आशुतोष दुबे, अमरेंद्र बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार भारती, हरिशंकर बिंद, सद्दाम राईन, गुड्डूराम, तुलसी नारायण पांडेय, एजाज अहमद, पूर्व प्रमुख पहाड़ी के पति अशोक पंडा, रामानंद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिटी क्लब मैंदान में बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंच से हर-हर महादेव, जय भीम व परसुराम का नारा गूंज रहा था। यह तब हुआ जब बसपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद राज्यसभा मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही शंखनाथ व उक्त नारे के बीच उनका स्वागत किया गया। सिटी क्लब मैदान में ब्राह्मणों की जबरजस्त हुई उपस्थिति देखकर राष्ट्रीय महासचिव गदगद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग आस्थाधाम बुधवार को पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद राज्यसभा सतीशचंद्र मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। दर्शन-पूजन उनके तीर्थ पुरोहित शिवजी मिश्र ने कराया। दर्शनोपरांत तीर्थपुरोहित के अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश का संपूर्ण ब्राह्मण समाज वर्तमान सरकार से दु:खी व परेशान है। कहा कि उन्होंने इस बार अयोध्या से ब्राह्मणों के साथ अपने मुहिम की शुरुआत की है। अयोध्या के पश्चात मथुरा, वृंदावन व काशी गए। प्रत्येक स्थानों पर ब्राह्मणों का जबरदस्त सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी पार्टी के साथ नहीं लड़ेगी। कहा 2022 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतने के पश्चात प्रदेश में कानून का राज होगा। उक्त अवसर पर उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्री साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed