फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP and SP face to face

भाजपा व सपा आमने- सामने

Sun, 27 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP face to face
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा आमने- सामने हैं। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन किया। भाजपा के प्रत्याशी राजू कन्नौजिया ने तीन सेटों में तथा सपा की उम्मीदवार आशा देवी ने दो सेटों में नामांकन किया। अब सबकी निगाहें तीन जुलाई की ओर हैं जब मतदान होगा।
विज्ञापन

नामांकन के लिए सुबह से ही प्रशासन सतर्क रहा। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन कराया गया। भाजपा व सपा प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ रही। हालांकि नामांकन कक्ष में मात्र प्रत्याशी, प्रस्तावक व अनुमोदक को ही प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नामांकन पत्रों की मौके पर ही जांच कराई। हालांकि यह अनुमान था कि कुछ निर्दल प्रत्याशी भी नामांकन कर सकते हैं लेकिन इन दो प्रत्याशियों के अलावा किसी तीसरे ने नामांकन पत्र का दाखिला नहीं किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पहले सेट में कृष्णकुमार सिंह प्रस्तावक थे और अनुमोदक आशा देवी थी। दूसरे सेट में प्रस्तावक विष्णु सिंह व अनुमोदक मनीष सिंह थे। इसी प्रकार तीसरे सेट में प्रस्ताव रामसागर कोल ने किया और उसका अनुमोदन राजकुमार ने किया। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आशा देवी ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक व अनुमोदकों में लक्ष्मी देवी, प्रीति यादव, संजय यादव, कीर्ति कोल, विजय सोनकर व राधा यादव शामिल थे। नामांकन के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, चुनार विधायक अनुराग सिंह, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, जगदंबा सिंह पटेल, श्रीराम भारती, अभय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, शैलेष पटेल, अशोक सिंह मुन्ना आदि थे।
छावनी में तब्दील रहा नामांकन स्थल
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के नामांकन के लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था की थी। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। टीबी अस्पताल तिराहा पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। वहीं, रमईपट्टी तिराहा को भी बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के पास भी बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया था। हालांकि लोग इधर- उधर से आ- जा रहे थे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।
पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष को रोका गया
मिर्जापुर। नामांकन के लिए जब सपा कार्यकर्ता परिसर में प्रवेश करने लगे तो उसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया भी थे। लेकिन पुलिस बल ने उनको अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इस पर काफी वाद- विवाद हुआ। अंत में जिलाध्यक्ष को तो जाने दिया गया लेकिन पूर्व विधायक को रोक दिया गया।
इनसेट
भाजपा व बसपा कार्यकर्ता एक साथ
मिर्जापुर। कहा जाता है कि जंग में सब जायज होता है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले नामांकन में यही बात दिखाई दी। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बसपा के एक पूर्व एमएलसी भी साथ- साथ दिखायी दिए। इस जिले में भी दो बार से उनके परिजन इस कुर्सी पर काबिज रहे। इस बार भी उनका ही विश्वासपात्र, भाजपा का प्रत्याशी बना हुआ है। हालांकि उसने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली है ।

कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी ने लालगंज प्रथम वार्ड से विजयी जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया। जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि इस समय उनके तीन जिला पंचायत सदस्य हैं और आधा दर्जन से अधिक सदस्य उनके समर्थन में भी हैं लेकिन स्थिति को देखते हुए उनकी पार्टी ने नामांकन नहीं किया। मतदान के समय वह जो दल अथवा समान विचारधारा का दल भाजपा का विरोध करेगा। उसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed