फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   birth anniversary programme

युवाओं के आदर्श थे स्वामी विवेकानंद

Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
birth anniversary programme
मिर्जापुर। जिले में रविवार को युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई जगह विचार गोष्ठियों का आयोजन कर उनका व उनके सिद्धांतों का स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे युगदृष्टा थे। समाज की स्थिति को पहचानते थे। यही वजह है कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

धुंधीकटरा स्थित बिनानी स्मृति भवन में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता तिलकधारी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का मानना था कि राष्ट्रीय भावना से ही देश को महान बनाया जा सकता है। इसके लिए संगठन की जरूरत है। मुख्य अतिथि डा. नीरज त्रिपाठ थे व अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने किया। संचालन नीलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. हरिभान सिंह, रमेश द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, रितेश कुमार, विनोद श्रीवास्तव, धर्मराज श्रीवास्तव, कुलदीप, इंद्रजीत, दुर्गा प्रसाद आदि थे। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण मिशन हास्पिटल में विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, डा. शक्ति श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अंश सिन्हा आदि थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विंध्याचल रेलवे स्टेशन व मलिन बस्ती में भोजन का वितरण किया गया। साथह ही वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर युवराज पांडेय, शशांक पांडेय, उत्तम पांडेय, कामेश भट्ठ, प्रिंस मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा आदि थे। विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कालेज में इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयहिंद स्पोर्टिंग क्लब ने गणेशगंज स्पोर्टिंग क्लब को सात विकेट से हराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामसकल, विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश चंद्र द्विवेदी, बृजेश चंद्र द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी आदि थे। विन्ध्याचल, प्रबोधिनी शक्ति धाम विन्ध्याचल में भारत विकास परिषद भागीरथी के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व परिषद के सदस्यों ने रामकृष्ण मिशन अस्पताल लोहिया तालाब में स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवम अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण किया गया। उसके पश्चात विंध्याचल स्थित मलिन बस्ती में लंच पैकेट एवम साड़ी का वितरण किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्र, पंकज खत्री ने विचार प्रकट किया। अध्यक्षता गोपी मोहन अग्रवाल तथा संचालन परिषद के सचिव विनोद केशरवानी ने किया। इस अवसर पर ललित मोहन खंडेलवाल , पशुपति नाथ , अशोक गुप्ता , प्रभु जी, धीरज सोनी आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट
ग्राम्यांचलों में भी मनायी गई विवेकानंद जयंती
नरायनपुर। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से रविवार को शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजक अध्यक्ष रामआसरे सिंह व प्रभुनारायण सिंह ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता डॉ.जवाहर सिंह व संचालन डॉ सीबी तिवारी ने किया। डॉ.भगवानदास सिंह ,लल्लन सिंह एडवोकेट , राधेश्याम सिंह, डॉ.ओपी सिंह,डॉ. अजित सिंह,डॉ. रमेश केशरी,शमशेर सिंह, उमाशंकर सिंह,डॉ. विनोद सिंह, डॉ. प्रवीण पटेल, नागेश्वरप्रताप सिंह,रामविलास गुप्ता आदि उपस्थित रहे। गायक राजनाथ सिंह ने देशभक्ति गीत गाकर वाहवाही लूटा। अदलहाट, क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला फत्तेपुर के प्रांगण में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हिंदू युवा वाहिनी मिर्जापुर की ओर से मनाया गया। मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय थे। इस अवसर पर आयोजक गौरीशंकर सिंह, संजय चंद, जिलाध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किया। दलजीत सिंह,रणजीत सिंह,अशोक सिंह,गौरव सिंह,अशोक सिंह डब्लू,योगेंद्र सिंह,डॉ0 राजेश सिंह आदि थे।कोन विकास खंड के हरसिंहपुर में जन सरोकार के तहत विवेकानंद जयंती मनायी गई। इस अवसर पर कंबल वितरण किया गया। कमला दुबे, विष्णु तिवारी, कृष्णकांत, डा. आनंद गोपाल मिश्र, दयाल मिश्र, शशिकांत मिश्र, महेश शुक्ला ने गरीब बच्चों की शिक्षा व वृद्धों के लिए अनुदान राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed