{"_id":"6983a2f5ce6c60da4e0f8e38","slug":"birsa-munda-was-a-fearless-warrior-who-protected-water-and-forests-rinki-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-148110-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल और जंगल की रक्षा करने वाले निडर योद्धा थे बिरसा मुंडा : रिंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल और जंगल की रक्षा करने वाले निडर योद्धा थे बिरसा मुंडा : रिंकी
विज्ञापन
प्रतिमा अनावरण पर उपस्थित लोग-सोशल मीडिया।
हथेड़ा गांव स्थित पहड़ी पर बुधवार को बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि अपना दल एस छानबे विधायक ने प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों के साथ विधायक ने पूजन अर्चन किया।
अनावरण समारोह में विधायक रिंकी कोल ने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी बिरसा मुंडा ने आजीवन अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया था।
अंग्रेजों और जमींदारों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट किया। कहा कि बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले निडर योद्धा थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन कोल ने की। इस अवसर पर अपना दल एस किसान मंच के प्रदेश सचिव रमाकांत पटेल, राजेंद्र उपाध्याय, शशिकांत पटेल, मार्तण्ड सिंह, लालबहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।