{"_id":"5ffbfbc38ebc3e33dd74a376","slug":"bird-flu-panic-in-mirzapur-pigeon-and-owl-found-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिर्जापुर में बर्ड फ्लू की दहशत, कबूतर और उल्लू का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मिर्जापुर में बर्ड फ्लू की दहशत, कबूतर और उल्लू का शव मिलने से हड़कंप
Mon, 11 Jan 2021 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
मरा हुआ उल्लू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लू की दहशत के बीच मिर्जापुर जिले में नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के लाल डिग्गी और डंकिन गंज मे कबूतर और उल्लू के मृत पाए जाने से लोगों में डर का माहौल है। इन दिनों बर्ड फ्लू की चर्चा चारों ओर हो रही है। उसको लेकर इन पक्षियों के मृत पाए जाने से लोग डर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे पक्षियों की मौत की जांच कराएं। डंकिनगंज में दो कबूतर व लाल डिग्गी में एक उल्लू सोमवार की सुबह मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जय सिंह ने बताया कि पंछियों की मौत संभवत ठंड से हुई है। ये पक्षी ज्यादा संख्या में नहीं मरे हैं, फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण
ये बरते सावधानियां
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण
ये बरते सावधानियां
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।