फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding teenager dies due to collision with tractor

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies due to collision with tractor
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के पाहो बाजार के पास मंगलवार को शाम को ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था, इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जानवर को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक सवार किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत के भागीरथपुर गांव निवासी राहुल मांझी (15) पुत्र राजकुमार मंगलवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने मित्र के साथ पाहो बाजार जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार राहुल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजन ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रास्ते में किसी कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठे राहुल मांझी के सिर में गंभीर चोटें आईं। ट्रामा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। तीन बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। राहुल शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में हाईस्कूल का छात्र था। थानाध्यक्ष कछवां राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि पुलिया से टकराने के बाद बाइक पर पीछे बैठे राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed