फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding miscreants kidnapped a visitor

Mirzapur News: बाइक सवार बदमाशों ने दर्शनार्थी का किया अपहरण

Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants kidnapped a visitor
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास रविवार की शाम बाइक से जा रहे एक दर्शनार्थी को चार बाइकों से पहुंचे आठ लोगों ने अपहरण कर ले गए। पुलिस की सक्रियता और दर्शनार्थी की पहचान न होने पर लगभग दो घंटे बाद दर्शनार्थी को शास्त्री पुल के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र निवासी निलेश कुमार कनौजिया पुत्र रामरक्षा कनौजिया अपने चार साथियों रवि कनौजिया, कृष्णा कनौजिया, अमित कनौजिया, राज यादव के साथ रविवार की शाम साढ़े छह बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पास अचानक चार बाइक से आठ लोग पहुंचे। बदमाश दर्शनार्थियों को रोककर उनमें से निलेश कनौजिया को अपने साथ बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर की तरफ ले गए। घटना के दौरान निलेश के साथी ने एक बाइक का नंबर नोट कर लिया और घटना की जानकारी चील्ह पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बाइक नंबर के आधार पर चील्ह पुलिस ने बदमाशों से बात की। पीड़ित निलेश कुमार कनौजिया ने बताया कि बदमाश मिर्जापुर की किसी गली से होते हुए अनजान जगह पर ले गए और फोन करके किसी एक को बुलाया और पहचान कराया। पहचान न होने पर उसे शास्त्री पुल के पास छोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार दर्शनार्थी को ले जाने वाले लोगों का किसी से विवाद हो गया था। अनजाने में दर्शनार्थी को उठा ले गए थे। जिसे बाद में छोड़ दिए। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed