फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding friends returning home from market lost their lives in an accident

Mirzapur News: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार साथियों की हादसे में गई जान

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike riding friends returning home from market lost their lives in an accident
मड़िहान। थाना क्षेत्र के शोभी गांव निवासी दो दोस्त बुधवार को बाजार सामान लेने गए थे। सामान लेने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में शोभी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सीएससी मड़िहान ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ने टक्कर मारा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शोभी गांव निवासी अनिल (35) पुत्र लखन गुप्ता अपने पड़ोसी राजा मौर्या (22) पुत्र मल्लू मौर्य के साथ किसी काम से जमुई गए थे। सामान लेने के बाद बुधवार की रात लगभग आठ बजे घर लौट रहे थे। घर लौटते समय शोभी गांव से एक किलोमीटर पहले बगीचे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों साथी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देखते ही डाॅक्टर दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल से वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ने टक्कर मारा था। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है। दोनों साथी मजदूरी करते थे। राजा अपने इकलौता पुत्र था। उससे एक पुत्री है और पत्नी गर्भवती है। अनिल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से उसकी छह पुत्रियों के लालन-पालन की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed