फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike-riding brothers died after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत

Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding brothers died after being hit by a truck
थाना क्षेत्र के बभनी तिराहे के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो भाइयों को ट्रक ने धक्का मार दिया। हादस में दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी महेंद्र प्रसाद सिंह यादव (50) अपने छोटे भाई बृजेश प्रसाद उर्फ बालेन्दर (48) पुत्र अभिराम सिंह के साथ बाइक से शुक्रवार की सुबह जरहा गांव तेरहवीं के निमंत्रण में शामिल होने गए थे। तेरहवीं में शामिल होने के बाद वह अपने घर बैरमपुर लौट रहे थे। बाइक बृजेश चला रहे थे। बाइक बभनी तिराहा अंशिका हास्पिटल के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक बृजेश के ऊपर चढ़त हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस दोनों को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया। इस दौरान महेंद्र की भी रास्ते में मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो सगे भाइयों के मौत से गांव गमगीन हो गया। मृतक महेंद्र को दो पुत्र और एक पुत्री है और बृजेश को एक पुत्र है। दोनों भाई खेती बारी करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed