फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider wife dies due to tractor hit, husband injured

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 14 Sep 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider wife dies due to tractor hit, husband injured
पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवा गांव के पास मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक दंपत्ति गंभीररुप से घायल हुए। जबतक घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल पति को भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। जबकि घायल की हालत गंभीर होने पर उसे पीएचसी के डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के शिष्टाखुर्द गांव निवासी दंपत्ति पत्तू राम (57) पुत्र मुन्ना लाल अपनी पत्नी रामा देवी (54) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक पड़री थाना क्षेत्र के तोसवा गांव पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में पत्तू के साथ उसकी पत्नी मय बाइक सड़क पर गिर गए। इस दौरान रामा देवी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। परिणामस्वरुप रामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्तू राम को गंभीर चोटे आई, मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल को उपचार के लिए पीएचसी पड़री भेजवाई। बाद में डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी, मृतका के घर पर कोहराम मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed