फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider killed in accident, two injured

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 14 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in accident, two injured
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर हरई नदी के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह हाईवा के टक्कर से बाइक सवार तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाना का प्रयास कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार एक युवक की मौत गई। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार मोहल्ला निवासी राजू गौतम (35) अपने दो छोटे भाइयों रमेश और संजय भारती के साथ बुधवार को सुबह बाइक से लालगंज जा रहे थे। वे वहां सिलाई करने संबंधी कार्य के सिलसिले में जा रहे थे। रास्ते मेंदेहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर हरई नदी के पास हाईवे पर हाईवा से बाइक में टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों भाई घायल हो गए। बाइक चला रहे राजू गौतम को गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उपचार के लिए ले जाने से पहने राजू गौतम की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों की हादसे की सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed