फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured in the accident died during treatment

Mirzapur News: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Fri, 12 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in the accident died during treatment
चील्ह। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज हाईवे के पास बाइक सड़क हादसे में बुधवार को घायल चील्ह थाना क्षेत्र के बल्ली परवा गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के बल्ली परवा गांव निवासी आशीष सिंह (18) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को महाराजगंज गए थे। बुधवार को दोपहर में वे बाइक से घर लौट रहे थे। वे भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास हाईवे पर बाइक लेकर चढ़े थे कि पीछे से एक वाहन टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से औराई ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। वहां से परिजन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। जहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आशीष सिंह दो भाइयों में छोटे थे। उनके पड़ोसी रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आशीष सिंह की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed