फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured in pickup collision dies

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in pickup collision dies
ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर स्थित गलरा गड़बड़ा गेट के पास बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की बृहस्पतिवार को सुबह उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल होमगार्ड को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरहरा बटउआ निवासी झल्लर तिवारी (52) बुधवार को रतेह चौराहा से होमगार्ड अक्षैवर यादव की बाइक पर पीछे बैठकर हलिया जा रहे थे। रास्ते में शाम करीब चार बजे गलरा गांव के समीप गड़बड़ा गेट के पास सड़क पर आगे चल रही एक पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहे झल्लर की बाइक पिकअप में टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे होमगार्ड अक्षैवर यादव व पीछे बैठे झल्लर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी हलिया ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह और प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ट्रामा सेंटर पहुंचे। रात में ही होमगार्ड अक्षैवर यादव को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया था, जबकि झल्लर तिवारी का इलाज मंडलीय अस्पताल में ही चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान झल्लर तिवारी की मौत हो गई। झल्लर सीमांत किसान थे। उनसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पुत्र संदीप तिवारी इंदौर मध्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed