{"_id":"677c2362b880f5959605086d","slug":"bike-rider-injured-in-accident-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127916-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कलवारी। ग्राम सभा कलवारी के लोरिक चट्टी में रविवार को देर शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
रैकरा निवासी दिलीप (25), खजंतू केशरी (55) व आदित्य (30) बाइक से कलवारी से घर लौट रहे थे। रास्ते में लोरिक चट्टी में सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। तीनों को गिरा देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस मड़िहान सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। दिलीप को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ट्राॅमा से परिजनों ने दिलीप को प्रयागराज ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को दिलीप की मौत हो गई। दिलीप दो भाइयों में बड़े थे। पिता कमला ने बताया कि दिलीप की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई।