{"_id":"683f37ed6a9c9b697e0a2257","slug":"bike-rider-hit-by-a-four-wheeler-died-on-the-spot-pillion-rider-injured-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क दुर्घटना; चार पहिया वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, पीछे बैठा साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क दुर्घटना; चार पहिया वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, पीछे बैठा साथी घायल
Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
सार
वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। चालक की मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-मिर्जापुर हाइवे पर मंगलवार रात पिरल्लीपुर गांव के सामने चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ही भेड़ी गांव निवासी राजाराम यादव (55) गांव के ही सुरेश पटेल (45) के साथ रात लगभग साढ़े आठ बजे बाइक से चुनार क्षेत्र के सोनउर गांव में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास बाइक मोड़ते समय अचानक जमुई की ओर से आ रही चार पहिया वाहन से टक्कर होने पर राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ ही मृतक और घायल के घर वालों को दी।जिसके बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन