फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider from Prayagraj dies after collision with container truck in the valley.

Mirzapur News: घाटी में कंटेनर की टक्कर से प्रयागराज के बाइक सवार की मौत

Tue, 21 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider from Prayagraj dies after collision with container truck in the valley.
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में सोमवार शाम पांच बजे कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजा, जहां चिकित्सक ने पवन तिवारी (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव निवासी पवन देहात कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी बबलू दुबे (60) के साथ बाइक से मध्य प्रदेश गया था। सोमवार शाम जैसे ही वे ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ और बड़का मोड़ के बीच पहुंचा, पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई और 200 मीटर तक बड़का मोड़ की ओर घिसटती चली गई। एसआई पुनीत गुप्ता ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भिजवाया। घटना के बाद कंटेनर चालक घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे कंटेनर खड़ा कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार प्रयागराज जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed