{"_id":"5fa4368f8ebc3e9b833787db","slug":"bike-rider-fell-after-being-hit-by-truck-tractor-dies-after-being-crushed-mirzapur-news-vns556786331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से धक्का लगने पर गिरा बाइक सवार, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से धक्का लगने पर गिरा बाइक सवार, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर पुलिस चौकी नरायनपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर से पास लेते समय ट्रक से टक्कर के बाद एक बाइक सवार गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी बुआ घायल हो गई। उसे नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंदौली के मुगलसराय सतपोखरी दुलहीपुर निवासी अजय कुमार पटेल (24) पुत्र बलवंत सिंह पटेल अपनी बुआ मंजू देवी (35) पत्नी रामचन्दर निवासी इमिलियाचट्टी को बाइक पर बैठाकर इमिलियाचट्टी से सतपोखरी चंदौली जा रहा था। नरायनपुर पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर से पास लेते समय सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पास ले रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अजय कुमार पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी बुआ मंजू घायल हो गयी। उसे नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ट्रक व ट्रैक्टर चालक अपने वाहन छोड़कर हादसे के बाद भाग गए। नरायनपुर चौकी इंचार्ज श्यामधर सिंह मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर व शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी होते ही परिजन पुलिस चौकी नरायनपुर में पहुंच गये । मृतक मजदूरी करता था। इसको एक पुत्र है। हृदय विदारक घटना से उपस्थित लोग हतप्रभ हो गये ।
टेंपो से गिरी मासूम, ट्रक से कुचलकर मौत
अहरौरा। थाना क्षेत्र के चितविश्राम के पास बृहस्पतिवार की दोपहर चलते टेंपो से दो वर्ष की मासूम नीचे गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौत से मां दहाड़े मारकर रोने लगी। क्षेत्र के खेमईपुर निवासी गंगा बनवासी अपनी पत्नी व दो वर्षीय पुत्री पायल के साथ टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। ग्राम चित्तविश्राम के पास अचानक टेंपो चालक ने टेंपो को घुमा दिया। इस दौरान दो वर्षीय पायल अपनी मां की गोद से नीचे सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मासूम को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा व चौकी प्रभारी अहरौरा मौके पर पहुंच कर शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।