{"_id":"69503cb0062ee8685d0a5ab9","slug":"bike-rider-dragged-for-300-meters-by-truck-youth-dies-in-agony-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-145873-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक सवार को 300 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक, तड़पकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक सवार को 300 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक, तड़पकर युवक की मौत
विज्ञापन
कटरा कोतवाली के मुंहकूचवा के पास हादसे के बाद ट्रक पर पथराव करते लोग। स्रोत-- सोशल मीडिया
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा दलित बस्ती मुंहकूचवा के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार महेश कुमार प्रजापति (42) को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन न रोककर 300 मीटर तक बाइक को घसीटता चला गया। इससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगाें ने नो एंट्री में आए ट्रक पर पथराव कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस पथराव करने वालों को पकड़कर ले जाने लगी तो ग्रामीणों की झड़प हो गई। दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी निवासी महेश कुमार प्रजापति गांव में किराना और हलवाई की दुकान चलाते थे। वह बाजार से सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। मुंहकूचवा की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बाइक ट्रक के नीचे चली गई और पहिए के नीचे फंस गई। ट्रक चालक बाइक सवार को 300 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में बाइक सवार की तड़प कर मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक पर पथराव किया। पुलिस पथराव करने वालों को पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। दोपहर एक बजे हादसे के बाद तीन बजे पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटरा कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणों को समझा कर जाम को समाप्त कराया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
नो एंट्री के बाद भी रोज गुजर रहे 200 ट्रक
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुहंकूचवा के पास शनिवार की दोपहर सोनभद्र मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत से आक्रोशित लोगोें ने नो एंट्री में ट्रक आने को लेकर सवाल खड़ा गया। नेशनल हाईवे से होकर ट्रकें शहर में आ रही हैं। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहती है। इसके बाद भी दिन में 200 से अधिक ट्रक गुजर रहे हैं। बरौधा के सभासद संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। शुक्रवार को भी एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। धड़ल्ले से नो एंट्री में ट्रक चल रहे हैं। इस कारण लगातार हादसा हो रहे हैं। इसके बाद भी न तो ब्रेकर बन रहा है न ही नो एंट्री में बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जा रही है। हादसे में लोग अपने परिजनों को खो रहे हैं। काफी समय से नो एंट्री में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की जा रही है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
नो एंट्री में सिर्फ जरूरी सामान जैसे गैस सिलिंडर आदि लेकर जाने वाले वाहनों को ही अनुमति है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है वो खाली था। चालक तेज गाना बजा रहा था। उसकी तलाश की जा रही है। नो एंट्री में वाहन चलने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नितेश सिंह, एएसपी सिटी