फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies in road accident in Mirzapur

मिर्जापुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, नदी की ढलान के पास हुआ हादसा

Sun, 14 Feb 2021 10:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident in Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर क्षेत्र के कलकलिया नदी की ढलान के पास रविवार की रात आठ बजे अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस धक्का मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


 क्षेत्र के एकली स्थित इफको क्रशर कंपनी में बावर्ची के रूप में कार्यरत चौबीस वर्षीय लाला सोनकर पुत्र राजनरायन निवासी बौलिया अहरौरा स्थित घर की ओर जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही कलकलिया नदी के पास पहुंचा कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन


जिससे युवक मौके पर ही घायल होकर छटपटाने लगा। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि हेलमेट लगा होने के बाद भी युवक बच नहीं सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को टेंपो की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई को बुलाकर युवक की शिनाख्त कराई गई है। पुलिस शव को लेकर थाने गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रो उठे। पुलिस धक्का मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed