फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies in collision with tractor and watchman's trailer

Mirzapur News: बाइक सवार की ट्रैक्टर और चौकीदार की ट्रेलर के टक्कर से मौत

Wed, 20 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with tractor and watchman's trailer
हलिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को शाम को साथी के साथ चाय पीने जा रहे चौकीदार की बाइक में खम्हरिया कला के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना पुरवा औसान सिंह गांव की है। जहां ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव निवासी 55 वर्षीय रामायण हलिया थाने में चौकीदार थे। रामायण मंगलवार की शाम अपने साथी 53 वर्षीय राम सकल के साथ खम्हरिया मोड़ पर बाइक से चाय पीने जा रहे थे। इस बीच खम्हरिया कला में हलिया-मनिगढ़ा रोड पर मनिगढ़ा के तरफ से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। टक्कर से चौकीदार रामायण की मौत हो गई। रामसकल गम्भीर रूप से घायल हो गए। रामसकल को ग्राम प्रधान राजेश यादव व ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर पुलिस को सूचना दी। जहां हालत गम्भीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। रामसकल की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना पुरवा औसान सिंह गांव के पास की है। हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव निवासी 23 वर्षीय शशिकांत तिवारी बाइक से हलिया बाजार गए थे। मंगलवार को देर शाम हलिया की तरफ से घर लौट रहे थे। पुरवा औसान सिंह गांव में सड़क की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा था। जिससे बाइक सवार शशिकांत टकरा गए। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वे दो भाइयों में सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि चौकीदार रामायण की मंगलवार को थाने पर ड्यूटी नहीं थी। वे शाम को अपने साथी के साथ चाय पीने बाजार जा रहे थे। हादसे में ट्रेलर के टक्कर से उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed