फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies in bus collision

Mirzapur News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 21 Oct 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in bus collision
पड़री। बिजली उपकेंद्र के पास रविवार की शाम करीब छह बजे बस की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा निवासी कांता प्रसाद यादव (70) रविवार की सुबह घर से चंदौली अपने ससुराल गए थे। रविवार को देर शाम घर लौटते समय रास्ते में पड़री स्थित बिजली उपकेंद्र के पास मिर्जापुर से चुनार की तरफ जा रही बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पड़री पीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि कांता प्रसाद के पुत्र सुभाष यादव की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed