{"_id":"6408a2e36cf6b215520f77a4","slug":"bike-rider-dies-due-to-pickup-collision-mirzapur-news-vns700975030-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के मुगलसराय-बबुरी मार्ग पर छावनी गांव के एक लान के पास सोमवार को देर रात पिकअप के टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में एक घायल की मौत हो गई। दूसरे का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
चंदौली जिले के चोरमरवा के शिवनाथपुर गांव निवासी शिवा यादव (32) पुत्र दुर्गा यादव गांव निवासी अपने मित्र यशवंत यादव (36) के साथ किसी कार्य से सोमवार की शाम बाइक से बबुरी बाजार गए थे। वहां से वे देर रात 11 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में जमालपुर थाना क्षेत्र के मुगलसराय-बबुरी मार्ग पर छावनी गांव के एक लान के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप सवार वाहन लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाया। दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शिवा यादव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल यशवंत को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शिवा इलेक्ट्रिशियन का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी सीमा, दो पुत्रियों सीता व कल्पना तथा पुत्र शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवा के बड़े भाई बाबूलाल यादव ने पिकअप के नंबर के साथ मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया के पिकअप के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।