फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
हलिया थानांतर्गत रीवा - मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास बुधवार को देर रात किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ड्रमंडगंज अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विपिन कुमार पटेल उर्फ मोनू (32) पुत्र रामकुमार पटेल अपने साथी अजय कुमार जायसवाल (31) पुत्र सीताराम जायसवाल बाइक से किसी काम से कहीं गए थे। बुधवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बुधवार को देर रात बारिश थमने के बाद दोनों युवक घर की ओर जा रहे थे। बाइक अजय कुमार चला रहे थे। विपिन कुमार बाइक पर पीछे बैठे थे। उसी दौरान धर्मकांटा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां रुके बिना ही आगे निकल गया। बारिश के कारण परिजनों को दुर्घटना की जानकारी कुछ देर से हो पाई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ड्रमंडगंज स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने विपिन पटेल को मृत घोषित कर दिया। विपिन की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed