फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
हलिया। अदवा बांध के नीचे अहुगी खुर्द गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी नरेश कोल (48) मंगलवार की देर रात हलिया बाजार से बाइक से वापस घर लौट रहा था। अदवा बांध के नीचे हलिया देवरी मार्ग से अहुगी खुर्द गांव में पंहुचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने युवक के भाई नागेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुत्र के बरात से पहले उठी पिता की अर्थी : मड़िहान। थाना क्षेत्र के बगाही गांव में बुधवार को पुत्र की बरात से पहले पिता की अर्थी उठी। इससे परिवार में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सुबह बाइक से सामान लेने जा रहे पिता की धौरहा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बगाही गाव निवासी विजय कुमार (45) के पुत्र ओमप्रकाश की बुधवार को शादी थी। घर पर मेहमान व रिश्तेदार पहुंच गए थे। सुबह से लोग बरात की तैयारी में लगे थे। विजय कुमार सुबह सात बजे बाइक से बघौड़ा कुछ सामान लेने के लिए निकले। धौरहा गांव के पास तेज गति पिकअप ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। विजय बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सड़क दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। ओमप्रकाश की शादी धुरकर गांव में होनी थी। घटना से दोनों परिवारों खुशियों का पल मातम में छा गया।
अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत : मिर्जापुर। देेहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर मंगलवार की शाम को पैदल जा रहे वृद्ध का अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई।

क्षेत्र के जसोवर निवासी पग्गल गौड़ (70) की पत्नी किसी काम से मंगलवार की दोपहर भिस्कुरी गई थी। शाम को पग्गल पत्नी को लेने के लिए भिस्कुरी गांव जा रहे थे। बरकछा बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मिली जानकारी के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed