फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bike rider dies due to car collision

Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to car collision
कछवां। थाना क्षेत्र स्थित गोधना गांव के पास मंगलवार को दोपहर में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कार को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरी चरड़हा गांव निवासी शिवसागर बिंद उर्फ राजू (25) पुत्र भगवान दास मंगलवार को दोपहर में 12 बजे बाइक लेकर वाराणसी मजदूरी करने के लिए निकले थे। वे बाइक से कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास पहुंचे थे कि राजा तालाब की तरह से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार को ग्रामीणों ने रोक कर पुलिस को सूचना दी। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र निवासी कार सवार ने बताया कि वह चड़िया गांव रिश्तेदारी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कार बाइक से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक को हिरासत में लेकर कार थाने ले गई। शिवसागर चार भाइयों में सबसे बड़े थे। एक वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनसे एक पुत्र है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed