फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies, companion injured due to scarpies

स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Fri, 01 May 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, companion injured due to scarpies
मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर तिसुही भदौहा गांव के सामने शुक्रवार की सुबह घर की ओर मुड़ते समय स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन सवार गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया और घायल को भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी कमलाशंकर (50) और शंभू (24) के साथ बाइक से सामान लेने के लिए मड़िहान गया था। सामान लेकर दोनों घर वापस आ रहे थे। सड़क से घर की तरफ मोड़ते समय स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद स्कार्पियों सवार गाड़ी लेकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां हालत डॉक्टर ने कमलाशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसा कर भागने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed