फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after hitting a mule

Mirzapur News: खच्चर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a mule
लालगंज। कटरा कोतवाली क्षेत्र मेंं जंगी रोड के पास शनिवार की रात सड़क पर खच्चर से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन नंबर से परिजनों को संपर्क कर उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव निवासी लवकुश मिश्र (32) ट्रक चालक थे। वे इन दिनों ट्रक नहीं चला रहे थे। शनिवार को वे ट्रक मालिक से मिलने के लिए चील्ह गए थे। रात में चील्ह से घर लौट रहे थे। घर लौटते समय प्रयागराज रोड पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड के पास किसी वाहन से बचने के चक्कर में खच्चर से टकरा गए। इस हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी शिनाख्त हो सकी। लवकुश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी बीते अप्रैल में शादी हुई थी। उनकी पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रात में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed