फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with Nilgai, another injured

Mirzapur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Nilgai, another injured
कछवां। थाना क्षेत्र के कटका रेलवे क्रॉसिंग तथा लोहार पुल के नजदीक नहर के पास बुधवार की रात नीलगाय से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुक्तापुर गांव निवासी 58 वर्षीय प्रदीप पाठक तथा 55 वर्षीय रामशंकर दूबे निवासी ग्राम संध्याढुढवा थाना औराई भदोही पाहो एक तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे। दोनों महामलपुर के सामने लोहार पुल के पास पहुंचे थे कि खेत से निकल कर नीलगाय भागने लगी। नीलगाय की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी कछवां लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने प्रदीप पाठक मृत घोषित कर दिया। रामशंकर दूबे को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed