फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with divider, two injured

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 20 Jun 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with divider, two injured
लालगंज। क्षेत्र के बस्तरा गांव के पास सोमवार को दोपहर बाद फोरलेन सड़क पर गड़बड़ा धाम से दर्शन कर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठी महिला सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायगों उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के पतार कला सोनबरसा गांव निवासी (38) वर्षीय जितेंद्र कोल अपने साढ़ू बुद्ध सेन (28) और साली रिया सेन (26) को बाइक पर बैठाकर गड़बड़ा धाम दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय बस्तरा गांव के सामने हाइवे पर स्थित डिवाइडर में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed