फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with a tree, another injured

Mirzapur News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 26 Nov 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a tree, another injured
पड़री। नकटी मिश्रौली गांव में रविवार को देर शाम बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नकटी मिश्रौली निवासी लालचंद्र (55) गांव निवासी साथी लल्लन पाल (55) के साथ बाइक से किसी काम से रविवार को शाम को गौरा गोपालपुर गांव गए थे। देर शाम दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक लल्लन चला रहे थे। लालचंद्र पीछे बैठे थे। रास्ते में गांव के पास नहर पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में लालचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने लालचंद्र को मृत घोषित कर दिया। लालचंद्र खेती-मजदूरी करते थे। दरी और कालीन बुनाई का काम भी करते थे। उनसे दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्र लखंंदर ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने पिता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed