{"_id":"69b85d38f5e1fe0feb02cab8","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-cow-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150289-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के सरसवां गांव के पास हुआ हादसा
पटेहरा। संतनगर के सरसवां गांव में सोमवार दोपहर में सड़क पार कर रही गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक मौत हो गई।
ग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर चचेरा भाई बबूल (43) बाइक से किसी काम से सरसवां की तरफ जा रहा था। गांव के पास ही सड़क पार कर रही गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बबूल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक मौत हो गई। बबूल घर के इकलौते चिराग थे। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार दो पुत्र और तीन बेटिया हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।