फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with a cargo vehicle

Mirzapur News: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 07 Apr 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a cargo vehicle
कछवां। क्षेत्र के बरैनी भटौली पक्का पुल के पास रविवार रात आठ बजे तेज रफ्तार मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह भटौली गांव में अपनी रिश्तेदारी गया गया था। वहां से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव निवासी संतोष कुमार निषाद (25) अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। रात आठ बजे बरैनी भटौली पुल के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इसके बाद उसे कुचलते हुए चालग भाग गया। इससे मौके पर संतोष की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतोष गुजरात में अपने पिता के साथ निजी कंपनी में नौकरी करता था। बेटे की मौत की सूचना पाते ही मां बेहाश हो गई। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed