फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Mirzapur News: ट्रैक्टर- ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव में ट्रैक्टर -ट्राली की चपेट में आने बाइक सवार की मौत के बाद शुक्रवार को मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी कमला प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई उमेश अपने ससुराल गया था। वहां से वापस आते समय हलिया -ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के एक मैरिज हॉल के पास ट्रैक्टर- ट्राॅली चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मार दिया। जिससे उमेश की मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रैक्टर- ट्राली को हिरासत में ले लिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed