फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by tanker

टैंकर की चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tanker
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सिकिया मोड़ के पास मंगलवार की रात 10 बजे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल के जरिये युवक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरागीपुर गांव निवासी राम अवतार यादव (26) कुछ दिन पूर्व से ही सोनभद्र में कार्य कर रहा था। मंगलवार की रात को वह सोनभद्र से घर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नरायनपुर चौकी प्रभारी वीपी सिंह मौके पर पहुंचे। वीपी सिंह ने उसके पास मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। राम अवतार अपने माता-पित का इकलौता पुत्र था। पिता रामकुमार खेती करते है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed