फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 21 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by car
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर चौकी के पास बुधवार की रात कार के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस घायल को लेकर मंडलीय अस्पताल गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली कला गांव निवासी रामविलास बिंद (32) पुत्र काशी नाथ बिंद मजदूरी कर परिवार के सदस्यों भरण पोषण करते थे। वे बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने साढ़ू के घर राजापुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में करनपुर के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार राम विलास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रामविलास चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्र है। मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। देहात कोतवाली प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि कार के टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed