फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार को सुबह मुजडीह मदरसा के पास बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मुस्तफाबाद निवासी गयासुद्दीन (30) पुत्र मो शाहिद अपने चचेरे भाई माे. अज्जम अंसारी (28) पुत्र मुहम्मद खालिद के साथ सोनभद्र के राबर्ट्सगंज मंडी में सब्जी का दाम पता करने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मुजडीह मदरसा के पास पहुंचे थे, उसी बीच बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे गयासुद्दीन और मो. अज्जम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। इस बीच ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर अहरौरा थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंच गए। सीएचसी में डाॅक्टर ने गयासुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मो. अज्जन को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। गयासुद्दीन माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल मो. अज्जम की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed