फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by a truck loaded with sand

Mirzapur News: बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 15 Jul 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck loaded with sand
पड़री। रमईपट्टी-कनौरा मार्ग पर महेवा गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बालू लदा ट्रक बाइक सवार पर चढ़ गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दूसरे चालक को बुलाकर पहिये के नीचे दबे बाइक सवार को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अधपेड़ा गांव निवासी घनश्याम तिवारी (58) रविवार की सुबह बाइक से अपने घर से मिर्जापुर शहर के पांडेपुर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान जा रहे थे। रास्ते में महेवा गांव के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। बाइक सवार घनश्याम पहिए के नीचे दबे रहे। लाेगों ने पहले ट्रक को धक्का लगाया, परंतु लोड ट्रक पर असर नहीं पड़ा। इसके बाद एक चालक को बुलाकर ट्रक चालू कराकर पहिए के नीचे दबे घनश्याम तिवारी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे दो पुत्र औ दो पुत्रियां हैं। पैड़ापुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed