{"_id":"668c6b730f59850ca4074c26","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-truck-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-657892-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगज। लालगंज थाने के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरौंधा बेलन नदी पुल पर सोमवार को शाम को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बरौंधा पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर घरवालों को सूचना दी।
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाने के ग्राम खटखरी निवासी 44 वर्षीय गेंदालाल त्रिपाठी बाइक से सोमवार को अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बरौंधा के पास फोर लेन पर बने बेलन नदी का पुल पार करते समय बाइक ड्रमंडगंज की ओर से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक से कुचलकर गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद ट्रक का चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है। युवक के परिजन खटखरी से बरौंधा के लिए चल दिए थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।