फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rammed into tractor-trolley from behind, four teenagers died

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, चार किशोरों की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into tractor-trolley from behind, four teenagers died
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के समीप लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को पंचर होने के बाद सड़क पर खड़े ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार चार किशोर मित्रों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सभी को पीएचसी पटेहरा ले गई। जहां डॉक्टर ने भी सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। चार किशोरों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सुमेश (16) पुत्र रवि पाल, अंकित मिश्रा उर्फ राम (15) पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा, बहरछठ मौजा निवासी गणेश (17) पुत्र हरिहर यादव व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पांडेय (16) पुत्र राधेश्याम पांडेय एक ही बाइक से अपने मित्र के बहन की शादी में खनवर मझारी गांव गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर में लगभग तीन बजे चारों मित्र एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के पास लालगंज की तरफ से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली पंचर होने के बाद पहले से ही सड़क पर खड़ी थी। गोहिया गांव पहुंचने पर बाइक सवार के बगल से एक बोलेरो तेजी से निकली। इससे अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जाकर टकराई गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चारों किशोरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर संतनगर थानाध्यक्ष अरविंद सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस चारों किशोरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जहां डाॅक्टर ने भी चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घंटे भर बाद शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से चारों किशोरों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में मृत सुमेश के पिता रवि पाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि बाइक से चार किशोर घर लौट रहे थे। पंचर होने से खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराकर बाइक सवार सभी चारों किशोरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed