{"_id":"60cb8dcf8ebc3e2b903a764e","slug":"bike-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-mirzapur-news-vns5953962171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से बालक की मौत हो गई। उधर घर से काफी देर से निकले बालक की खोजबीन करते हुए परिजन हादसे की सूचना पर वहां पहुंचे। बालक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के तम्मनपट्टी निवासी सतीश वेल्डिंग का काम करते हैं। उनको चार पुत्र है। 13 वर्षीय सागर सबसे बड़ा था। सागर कक्षा आठ का छात्र था। शाम को पढ़ाई के संबंध में किताब लेने के लिए वह चुनार बाजार गया था। बाजार से किताब और एक टीशर्ट खरीदकर वह पैदल घर आ रहा था। रास्ते में पक्का पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। उधर बालक के काफी समय से घर वापस न लौटने पर परिजन भी खोजबीन करने के लिए निकले थे कि सूचना मिला कि पक्का पुल पर हादसा हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर पहचान की। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।