फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bike cycle accident two injured in mirzapur

बाइक-साइकिल भिड़ंत में, दो घायल

Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
bike cycle accident two injured in mirzapur
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा-हलिया मार्ग पर राजपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक-साइकिल भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय शैफुद्दीन अपनी पत्नी रोजन निशां के साथ राजपुर गांव में अदवा बांध के पास अपने खेत की निगरानी के लिए गये थे। खेत से पत्नी को साइकिल पर बैठाकर घर लौटते समय जीरो मोड़ के पास पहुंचे थे कि हलिया की तरफ से तेज गति से जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय मुस्ताक अली पुत्र शरीफ अली निवासी पवारी खुर्द ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। साइकिल पर बैठी महिला को हल्की चोट आई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर हलिया स्थित निजी चिकित्सालय भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed