{"_id":"68cf0c8182ef5e3dfa042012","slug":"bike-collides-with-tree-student-dies-alleged-lack-of-timely-treatment-mirzapur-news-c-20-ali1005-1129912-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत, समय से इलाज नहीं मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत, समय से इलाज नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर के सेमरी चौराहे के पास शुक्रवार रात भारी वाहन से पास लेने के दौरान पेड़ में टकराने से बाइक सवार आयुष श्रीवास्तव (18) की मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए मिर्जापुर के बरैनी गांव के गंगा घाट पर दाह संस्कार किया गया।
कछवा रोड निवासी आयुष श्रीवास्तव काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। रात में बाइक से किसी दोस्त से मिलने मिर्जापुर के कछवा गया था। लौटते समय पास लेने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई। गंभीर रूप से घायल आयुष को कछवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण ने भर्ती कराया।
परिजन पहुंचे तो आयुष स्ट्रेचर पर घायलावस्था में लेटा हुआ था। पिता को देखते ही चीखने लगा। पिता अजय श्रीवास्तव तुरंत उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर निकले। राजातालाब पहुंचने से पहले आयुष ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय से उपचार होता तो छात्र की जान बच सकती थी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में है।