{"_id":"64b6e59c76c72bb7f90e9467","slug":"bike-collided-to-avoid-pickup-one-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2584-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिकअप से बचने के चक्कर में टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिकअप से बचने के चक्कर में टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी ग्राम सभा के लोरिका चट्टी के पास सोमवार को रात में पिकअप से बचने के चक्कर में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलोें को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर एक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दो घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी जवाहिर (50) सोमवार को दोपहर में अपने ससुराल सोनभद्र जिले के घोरावल गए थे। शाम को वे ससुराल से घर लौट रहे थे। दूसरी ओर बेदौली निवासी सियाराम मौर्य (55) पुत्र झिल्लू मौर्य व अश्वनी मौर्य (12) पुत्र श्याम सुंदर बाइक से गुरुदेव नगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक सवार लोरिका चट्टी पहुंचे थे, उसी दौरान पिकअप से बचने के चक्कर में सामने से आ रहे बाइक सवार जवाहिर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल जवाहिर की हालत बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान जवाहिर की देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया। जवाहिर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मजदूरी कर आजीविका चलाते थे। उनसे तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी होनी बाकी है। मड़िहान थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि जवाहिर की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।