{"_id":"60d6c5060de682248c2d0e77","slug":"bicycle-rider-middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
Sat, 26 Jun 2021 11:41 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:41 AM IST
सार
भभुआर गांव निवासी वंशनरायन यादव (60) दूध लेने के लिए नरायनपुर की ओर साइकिल से जा रहा था। नरायनपुर के समीप निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर के समीप अधूरे रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य दो साल से बंद है। दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन ओवर ब्रिज के एक ही साइड से होता आ रहा है।
विज्ञापन
भभुआर गांव निवासी वंशनरायन यादव (60) दूध लेने के लिए नरायनपुर की ओर साइकिल से जा रहा था। ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज नरायनपुर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीण पुलिस चौकी नरायनपुर पर जुट गए। नरायनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया। मृतक को चार पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। एक बेटे की शादी इसी माह चार जून को हुई थी। हादसे के बाद से घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर बाइपास तीनमुहानी के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से बंद है। एक हिस्सा चालू रहने के कारण ब्रिज पर अक्सर जाम लगा रहता है। बंद पडे़ निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग की है।