फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bicycle rider dies after being hit by loader

लोडर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Sun, 15 Aug 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being hit by loader
अहरौरा। क्षेत्र के बगहिया स्थित क्रेशर प्लांट के पास साइकिल से घर जा रहा किशोर शनिवार की दोपहर लोडर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व प्लांट कर्मियों ने आनन-फानन में घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो ग्रामीणों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों तथा परिजनों को समझा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बगहिया निवासी विकास कुमार (12) शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने चचेरे भाई सूरज के साथ साइकिल से घर जा रहा था। वह जैसे ही क्रशर प्लांट के पास पहुंचा कि तभी पीछे की ओर जा रही लोडर की चपेट में आकर दब गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा हल्ला मचाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल किशोर विकास को टेंपो में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां पहुंचने से पहले ही घायल किशोर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद ही परिजन शव लेकर बगहिया पहुंचे। सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नक्सल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed