फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bicycle rider dies after being hit by a car

Mirzapur News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being hit by a car
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह खास डीह के पास स्थित एक एजेंसी के सामने सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस टक्कर मारकर भागे कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीह निवासी नजीर (62) घर से साइकिल से बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक एजेंसी के पास वे हाईवे पर वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायल वृद्ध नजीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। नजीर से तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनके भाई वसीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस वनस्थली महाविद्यालय के पास लगे टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से फुटेज निकलवाए गए हैं। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed