{"_id":"60295d118ebc3ee93b724e2b","slug":"bhu-three-assistant-professors-homes-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के साउथ कैंपस में 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के घरों से 12 लाख की चोरी, डाग स्क्वाड से भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के साउथ कैंपस में 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के घरों से 12 लाख की चोरी, डाग स्क्वाड से भी नहीं लगा कोई सुराग
Sun, 14 Feb 2021 10:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर देहात कोतवाली के बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शनिवार रात तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के कमरों का ताला तोड़कर चोर नगदी और आभूषण समेत 12 लाख का सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डाग स्क्वाड की मदद की भी मदद ली। लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पानी की टंकी के पास आवासीय परिसर है। प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ अन्य कर्मचारी इसमें रहते हैं। एमसीए के कोर्स कोआर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्रा फ्लैट नंबर छह में रहते हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ शुक्रवार को प्रयागराज चले गए थे।
विज्ञापन
रविवार की सुबह फ्लैट नंबर छह में रहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने मनोज को फोन कर बताया कि उनके फ्लैट में चोरी हो गई है। जानकारी होने पर मनोज मिश्रा प्रयागराज से वापस आए। डिप्टी चीफ प्राक्टर महिपाल चौबे ने जांच कराई तो पशुपालन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मनु एम और ब्लाक ए में रहने वाले पशु पालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन कुमार मौर्या के कमरे का ताला भी टूटा मिला।
विज्ञापन
मनू एम भी शुक्रवार को आसाम चली गई हैं। विपिन मौर्या भी शुक्रवार से कहीं गए हैं। मनोज मिश्रा के घर से 46 हजार 500 नगदी, हीरे और सोने की अंगूठी, सोने की चेन, टप्स और कागजात चोरी हुए हैं। मनु एम के मकान से सात लाख के गहने और डा. विपिन मौर्या के मकान से लगभग 50 हजार का सामान चोरी हुआ है।