फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU student died and Jammu and Kashmir girl injured in bike accident in mirzapur

Mirzapur: कार की टक्कर से बाइक सवार बीएचयू छात्र की मौत, जम्मू कश्मीर की छात्रा घायल

Thu, 29 Jun 2023 09:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 09:47 PM IST
सार

बीएचयू के छात्र मऊ निवासी विशाल यादव और जम्मू कश्मीर की साइमा गुरुवार को अहरौरा स्थित वाटर पार्क जा रहे थे। हिनौता गेट के पास डिवाइडर पार करते समय बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौत हो गई। 

विज्ञापन
BHU student died and Jammu and Kashmir girl injured in bike accident in mirzapur
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हिनौता गेट के पास गुरुवार को एक रेस्टोरेंट के सामने वाटर पार्क जाने के लिए सड़क का डिवाइडर पार करते समय बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अहरौरा भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


बीएचयू में अध्ययनरत छात्रा साइमा (22) पुत्री अब्दुल रहमान निवासी जम्मू कश्मीर अपने साथी छात्र विशाल यादव (25) पुत्र रमेश यादव निवासी जनपद मऊ के साथ बाइक से गुरुवार को दोपहर में अहरौरा स्थित वाटर पार्क घूमने आई थी।
विज्ञापन


हिनौता गांव स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचकर बाइक सवार डिवाइडर पार कर करके दूसरे लेन में जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र-छात्रा घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के 12वें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा

कार सवार भी हुए घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हादसे में घायल विशाल यादव की मौत हो गई। दुर्घटना में छत्तीसगढ़ से आ रही कार सवार कमला यादव पत्नी महेंद्र यादव निवासी सकलडीहा चंदौली को भी हल्की चोट आई।

उनका सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर थाने भिजवाया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि बाइक सवार बीएचयू के दो विद्यार्थी साइमा और विशाल यादव वाटर पार्क आए थे। सड़क पार करते समय कार के टक्कर से घायल छात्र की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed