फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   husband died in road accident after 12th day of wedding in jaunpur

Jaunpur: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के 12वें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा

Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। अभी तो दुल्हन के हाथों में मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। शादी के महज 12 दिन बाद ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
husband died in road accident after 12th day of wedding in jaunpur
अजीत यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी को 12 दिन ही हुए थे, दुल्हन के हाथों में मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से नवविवाहिता बेसुध हो गई। सुनहरे सपने लेकर घर पहुंची नई दुल्हन आंसुओं के समंदर में डूब गई। परिजनों की हालत रो-रोकर खराब है। हादसे के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना यूपी के जौनपुर जिले के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खैरपारा गांव की है।

विज्ञापन


गांव निवासी अजीत यादव की शादी बीते 16 जून को बेलवई करौरा निवासी सभाजीत यादव की पुत्री सोनल के साथ हुई थी। फेरे लेते वक्त दोनों ने सातों जनम तक साथ निभाने का वादा किया था। नई बहू के आने से घर में खुशियों का माहौल था।

विज्ञापन

दर्शन-पूजन के लिए मनगढ़ जा रहा था अजीत

शादी के 12वें दिन बुधवार को अजीत अपने दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन के लिए मनगढ़ जा रहा था। किसी को क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। प्रतापगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में अजीत की जान चली गई। सूचना से अजीत की पत्नी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम जब अजीत का शव घर पहुंचा तो सोनल को संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड; मंगल गीत की जगह गूंजने लगा मातमी चीत्कार, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

अभी हाथों से सजना के लिए लगाई मेहंदी भी नहीं छूटी थी, कि उसका सुहाग छिन गया। उसकी करुण क्रंदन एवं चीत्कार से हर किसी के आंखों में आंसू की धारा बह रही थी। परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता सूर्यनाथ यादव, माता सुगना देवी की हालत भी बेसुधों जैसी हो गई। परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे हर व्यक्ति की आखों में आंसू डबडबा जा रहे थे। हर किसी की जुबां ने यहीं शब्द निकल रहा था कि अभी तो विवाहिता के हाथों से मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था कि पति साथ छोड़ गया।  ऊपर वाला ऐसा जुल्म करेगा, सपने में भी नहीं सोचा था।

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करता था अजीत

अजीत यादव पिछले तीन वर्ष से मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करता था। चार भाइयों में सबसे बड़े होने के कारण घर की जिम्मेदारी भी बड़ी थी। शादी के बाद से वो बेहद खुश था। सोनल से जीवन बर साथ निभाने का वादा करने वाला अचानक इस दुनिया को अलविदा कहकर चला  जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed