फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bhu student died

ट्रेन से गिरकर बीएचयू के छात्र की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhu student died
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के छात्र की ट्रेन से गिरकर हुई मौत के बाद मोर्चरी पर पहुंचे परिवारीजन।
इलाहाबाद से मिर्जापुर लौटते समय शनिवार की रात राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में शिक्षारत बीकाम द्वितीय वर्ष के एक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रविवार की सुबह हादसे की जानकारी होने पर परिजनों मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के रेनूसागर स्थित दरबंधा निवासी रोशन (21) पुत्र नरेंद्र कुमार महतों राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शिवालिक छात्रावास में रहता था। मूल रूप से बिहार के खगड़िया निवासी रोशन दो दिसंबर को कालेज से घर जाने के लिए छुटटी लेकर निकला था। साथी छात्रों के अनुसार वह प्रतापगढ़ के नवोदय विद्यालय का टॉपर छात्र था। इन दिनों उसे इसी विद्यालय से लैपटाप मिलने वाला था।
विज्ञापन


जिसका फार्म भरने के लिए वह प्रतापगढ़ गया था। शनिवार को फार्म भरने के बाद वह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन से बैठकर मिर्जापुर आ रहा था। रोशन को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरना था लेकिन नहीं उतरा। रविवार की सुबह उसकी लाश रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर पूरब की ओर देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव के सामने अप व डाउन रेलवे पटरी के बीच मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भरूहना चौकी इंचार्ज पंकज राय ने तलाशी ली तो उसके जेब से मोबाइल व इलाहाबाद से मिर्जापुर तक का टिकट मिला। मोबाइल पर फोन किया तो युवक के पिता ने काल रिसीव किया। पिता को घटना के बारे में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रोशन दो भाईयों में सबसे बड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed